अपना राज्य चुनें
August 2026 Vrat Tyohar: अगस्त में सावन, रक्षाबंधन, नाग पंचमी समेत कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें पूरी लिस्ट
धर्म 5 12 hours ago

नई दिल्ली:

अगस्त 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। पूरे महीने श्रावण (सावन) का पवित्र माह रहेगा, जिसमें भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस महीने सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी, हरियाली तीज, पुत्रदा एकादशी, रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे।

धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ अगस्त में शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ने की संभावना है।

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
3 अगस्त – सावन का पहला सोमवार
9 अगस्त – कामिका एकादशी
10 अगस्त – सावन का दूसरा सोमवार एवं सोम प्रदोष
11 अगस्त – सावन शिवरात्रि
12 अगस्त – हरियाली अमावस्या
15 अगस्त – हरियाली तीज
17 अगस्त – सावन का तीसरा सोमवार, नाग पंचमी एवं कल्कि जयंती
20 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी
23 अगस्त – श्रावण पुत्रदा एकादशी
24 अगस्त – सावन का चौथा और अंतिम सोमवार
25 अगस्त – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त – हयग्रीव जयंती
28 अगस्त – रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा एवं गायत्री जयंती
31 अगस्त – कजरी तीज एवं बहुला गणेश चतुर्थी
सावन का विशेष महत्व

सावन माह में भगवान शिव की आराधना, जलाभिषेक और व्रत रखने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...