अपना राज्य चुनें
आज ममता बनर्जी का धरना, अभिषेक पर हमले के विरोध में TMC का प्रोटेस्ट
देश 11 2 days ago

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद TMC सांसदों के साथ मारपीट को लेकर अब सड़क पर बवाल जारी है। आज खुद ममता बनर्जी सड़क पर उतरकर प्रोटेस्ट करने वाली हैं। बंगाल की सड़कों पर टीएमसी का ये प्रोटेस्ट अपने सांसद और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी की पिटाई के खिलाफ हो रहा है। ममता बनर्जी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद गुस्से में हैं। पहले पार्टी वर्कर्स को सड़कों पर उतारा तो आज खुद आर-पार की जंग शुरू करने वाली हैं। आज ममता बनर्जी कोलकाता में सुभेंदु सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाली हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...