अपना राज्य चुनें
महाकाल की भक्ति में लीन दिखे तिलक वर्मा और कुलदीप यादव, भस्म आरती में हुए शामिल
स्पोर्ट्स 6 16 hours ago

उज्जैन: भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और जाप किया।

आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजा-अर्चना भी की।

खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए जुटे प्रशंसक

मंदिर पहुंचने पर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का सम्मान किया गया। दोनों खिलाड़ियों को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए जुट गए।

तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने भी किए थे दर्शन

इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया था।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...