Ganesh Chaturthi के अवसर पर आज, 14 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद है। BSE और NSE पर Equity, Derivatives और अन्य प्रमुख सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा। NSE के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर में भी 14 सितंबर को Ganesh Chaturthi की छुट्टी घोषित की गई है।
शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को भी बाजार बंद रहने से भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों तक कारोबार नहीं हुआ। अब BSE और NSE में सामान्य कारोबार मंगलवार, 15 सितंबर से शुरू होगा।
वहीं, MCX पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से कारोबार शुरू होगा।
खबरें और भी हैं...