अपना राज्य चुनें
BRICS Summit में साथ दिखे PM Modi, Putin और Xi Jinping, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
विदेश 4 16 hours ago

नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi, रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping एक साथ नजर आए। BRICS के मंच पर तीनों नेताओं की मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया। India की अध्यक्षता में हो रहे इस Summit में 11 सदस्य देशों के नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। PM Modi ने BRICS को किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सहयोग और विकास का मंच बताया है। BRICS Summit के दौरान India-Russia और India-China Relations भी चर्चा के केंद्र में हैं। PM Modi और Vladimir Putin के बीच द्विपक्षीय बैठक हो चुकी है, जबकि Xi Jinping की भारत यात्रा को India-China संबंधों में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Xi Jinping करीब सात साल बाद India पहुंचे हैं। 2020 के Galwan clash के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आया था, लेकिन 2024 के सीमा disengagement के बाद रिश्तों को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...