नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS Summit के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के बीच आज अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात शाम 5:45 बजे Bharat Mandapam में निर्धारित है। यह Xi Jinping की करीब सात साल बाद भारत यात्रा है, जिससे इस बैठक को खास महत्व मिल रहा है।
बैठक में India-China Relations को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच मतभेदों को बेहतर तरीके से संभालने पर चर्चा की उम्मीद है। LAC पर मौजूदा स्थिति और सीमा से जुड़े मुद्दे भी बातचीत में उठ सकते हैं। 2024 में सीमा पर सैन्य तनाव कम करने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला है, लेकिन सीमा पर तैनाती और कुछ रणनीतिक मुद्दे अभी भी अहम बने हुए हैं।
इसके अलावा व्यापार, निवेश, बाजार पहुंच और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। BRICS Summit के दौरान होने वाली यह मुलाकात India-China Relations के अगले दौर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं...