अपना राज्य चुनें
Ranveer Singh बने BMW India के नए ब्रांड एंबेसडर, नई 7 Series रेंज से उठाया पर्दा
मनोरंजन 4 2 hours ago

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh अब BMW India के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान BMW India ने Ranveer Singh को अपना नया ब्रांड एंबेसडर पेश किया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कंपनी की नई BMW 7 Series रेंज से भी पर्दा उठाया।

₹1.95 करोड़ से शुरू होगी कीमत

भारत में नई BMW 7 Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.95 करोड़ रखी गई है। वहीं, इसका सबसे पावरफुल मॉडल BMW i7 M70 xDrive है, जिसकी कीमत ₹2.65 करोड़ है। कंपनी के मुताबिक नई 7 Series की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक विकल्प

नई 7 Series रेंज में पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-इलेक्ट्रिक i7 का विकल्प भी दिया गया है। BMW ने नई कारों में डिजाइन के अलावा केबिन, तकनीक और सुविधाओं को भी अपडेट किया है।

खास बात यह है कि BMW ने भारत में i7 का स्थानीय उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ भारत, जर्मनी के बाहर i7 का उत्पादन करने वाला BMW का एकमात्र देश बन गया है।

‘Power of Choice’ फिलॉसफी के तहत साझेदारी

BMW India ने Ranveer Singh को कंपनी की ‘Power of Choice’ फिलॉसफी के तहत नई 7 Series को पेश करने के लिए चुना है। Ranveer Singh की यह ब्रांड पार्टनरशिप लग्जरी ऑटोमोबाइल और बॉलीवुड के बीच एक महत्वपूर्ण ब्रांड कनेक्शन के तौर पर देखी जा रही है।

नई BMW 7 Series में ग्राहकों को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्प मिलने से कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पेशकश को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...