मध्य प्रदेश के Sagar जिले के Banda क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ₹20 हजार के इनामी आरोपी Ravi Lakhera को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। Baretha के जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़ पुलिस के मुताबिक, आरोपी Ravi Lakhera की तलाश के दौरान Baretha के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान Ravi Lakhera के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए Banda Community Health Centre ले जाया गया। अवैध शराब नेटवर्क में अहम भूमिका का आरोप पुलिस के अनुसार, Ravi Lakhera अवैध शराब तैयार करने के लिए स्पिरिट और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले प्रमुख आरोपियों में शामिल था। जांच के दौरान उसका संपर्क Banda क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों से सामने आया है। कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार इस मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अवैध शराब के निर्माण, पैकिंग और सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस इस बात पर है कि अवैध शराब नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके लिए स्पिरिट व अन्य सामग्री कहां से उपलब्ध कराई जाती थी।
खबरें और भी हैं...