AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गया है। Meta ने अपना नया Personal AI Agent Muse लॉन्च किया है, जिसे यूजर्स के रोजमर्रा के डिजिटल कामों में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।
Muse केवल बातचीत करने वाला AI नहीं है, बल्कि यूजर के निर्देश पर कई काम खुद करने में सक्षम है। यह Email भेजने, Travel Planning, Schedule Manage करने और Online Shopping जैसे कार्यों में मदद कर सकता है।
खुद तैयार करता है काम का प्लान
यूजर Muse को सिर्फ यह बता सकता है कि उसे क्या काम करवाना है। इसके बाद Muse अपने AI मॉडल की मदद से काम का प्लान तैयार करता है और उसे पूरा करने की कोशिश करता है।
यह Browser खोलने, Online Forms भरने और जरूरत पड़ने पर Deals पर बातचीत करने जैसे काम भी कर सकता है। खास बात यह है कि ऐप बंद होने के बाद भी Muse कुछ काम Background में जारी रख सकता है।
लंबे समय के लक्ष्यों पर भी कर सकता है काम
Muse सिर्फ छोटे-छोटे कामों तक सीमित नहीं है। यह लंबे समय के Goals को Action Plan में बदलकर उन पर काम करने में भी मदद कर सकता है।
उदाहरण के तौर पर यह किसी कार को बेहतर कीमत पर बेचने, बिल कम कराने या किसी योजना में बदलाव करने जैसे कामों में सहायता कर सकता है।
Shopping में Payment Security
Online Shopping के दौरान Muse, Stripe के Link Payment Tool की मदद से Checkout कर सकता है। Meta के मुताबिक, खरीदारी के लिए One-Time Use Card बनाया जाता है, जिससे वास्तविक Card Details छिपी रहती हैं।
Data और Privacy को लेकर Meta का दावा
Meta के अनुसार, Muse एक अलग Muse Secure VM पर चलता है, जिससे यूजर का डेटा और Agent का सिस्टम अलग रखा जाता है। यूजर यह तय कर सकता है कि Muse को किन Apps का Access दिया जाए और जरूरत पड़ने पर Permission वापस भी ली जा सकती है।
Muse के Online Actions पर Sentinel नाम का एक अन्य सिस्टम नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर यूजर से Approval मांग सकता है। Meta का कहना है कि Password और Payment Details सीधे Muse को दिखाई नहीं देती हैं।
अमेरिका में शुरू हुआ Rollout
Muse को फिलहाल अमेरिका में iOS, Android और muse.ai पर उपलब्ध कराया गया है। इसका Basic इस्तेमाल ज्यादातर यूजर्स के लिए मुफ्त है। Meta के मुताबिक, यूजर्स को हर सप्ताह 100 मिलियन Tokens तक की Free सुविधा मिलेगी। इसके बाद Power Plan की कीमत 20 डॉलर प्रति माह और Maximum Plan की कीमत 100 डॉलर प्रति माह है।
खबरें और भी हैं...