कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को Amazon और Swiggy Instamart के Dark Store पर छापेमारी कर एक्सपायर हो चुके और गलत तरीके से लेबल किए गए Food Products तथा दवाइयां जब्त की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.42 करोड़ रुपये है।
इस कार्रवाई में Food Safety Department और Drug Safety Department की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने 1.38 करोड़ रुपये के Food Products और करीब 4.02 लाख रुपये की दवाइयां जब्त कीं। होसकोटे स्थित Swiggy Instamart के एक स्टोर को बंद भी कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Amazon के Dark Store से मिले एक्सपायर्ड प्रोडक्ट
अधिकारियों की जांच के दौरान Amazon के Dark Store से दूध, सब्जियां, दही, काजू बिस्किट, रागी का आटा, चिकन पैटी, पनीर, बिस्किट, मेवे, अंडे और मैदा समेत कई ऐसे Food Products मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन सभी उत्पादों को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनकी जांच की जा रही है।
एक हफ्ते में करीब 3 करोड़ रुपये का सामान जब्त
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री यूटी खादर के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में पूरे राज्य में करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के Food Products और दवाइयां जब्त की गई हैं। इनमें एक्सपायर हो चुके सामान के साथ ऐसे उत्पाद भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर बिक्री के लिए स्टोर किया गया था और उन पर नए लेबल लगाए गए थे।
ग्राहकों से एक्सपायरी डेट जांचने की अपील
मंत्री यूटी खादर ने लोगों से अपील की है कि वे कोई भी Food Product, दवा या अन्य सामान खरीदने से पहले उसकी Expiry Date जरूर जांचें। किसी उत्पाद पर कुछ संदिग्ध नजर आने पर इसकी शिकायत करने की भी अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ग्राहकों को उत्पादों की जानकारी जांचने में मदद करने के लिए QR Code और Barcode जैसी व्यवस्था शुरू की है। सरकार का कहना है कि Online और Offline दोनों माध्यमों से एक्सपायर्ड और गलत लेबल वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए लगातार जांच और ग्राहकों की जागरूकता जरूरी है।
खबरें और भी हैं...