बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की किस्मत कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ‘हनुमान अंश’ इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आई है। शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार से चल रही इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कमाई के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया। पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। पहले दो हफ्तों में भी फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा और कुल कमाई करीब 1.48 करोड़ रुपये ही पहुंच पाई। ऐसे में फिल्म के जल्द सिनेमाघरों से उतरने की उम्मीद जताई जा रही थी। तीसरे हफ्ते में बदली फिल्म की किस्मत फिल्म की कमाई में असली बदलाव तीसरे हफ्ते में देखने को मिला। तीसरे सप्ताह में ‘हनुमान अंश’ ने करीब 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद चौथे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये, जबकि 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए। 23 दिनों में ₹27.38 करोड़ का नेट कलेक्शन Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 23वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹27.38 करोड़ पहुंच गया। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹32.33 करोड़ बताया गया है। फिल्म की कमाई में यह उछाल खास इसलिए है क्योंकि इसकी शुरुआत बेहद मामूली रही थी। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार को पूरी तरह बदल दिया। छोटी शुरुआत, बड़ी कामयाबी ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा एक बार फिर दिखाती है कि किसी फिल्म की शुरुआती कमाई ही उसकी अंतिम सफलता तय नहीं करती। पहले दो हफ्तों में कमजोर प्रदर्शन के बाद फिल्म ने तीसरे और चौथे सप्ताह में जबरदस्त वापसी की है।
खबरें और भी हैं...