अपना राज्य चुनें
झारखंड के रामगढ़ में भीषण औद्योगिक हादसा, टरबाइन ब्लास्ट के बाद आग में 3 इंजीनियरों की मौत
देश 6 8 hours ago

झारखंड के रामगढ़ में एक पावर प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा 21 अगस्त की देर रात हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काम के दौरान टरबाइन का तापमान बढ़ने के बाद तकनीकी गड़बड़ी हुई। प्रोटेक्शन सिस्टम फेल होने और टरबाइन के ओवरस्पीड होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। हादसे में जान गंवाने वाले इंजीनियरों की पहचान संजीव कुमार केसरी, विनीत कुमार महतो और अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। वहीं, घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को ₹31-31 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और हादसे की वास्तविक वजह को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...