राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं। मंगलवार को उनकी चीन के विदेश मंत्री Wang Yi के साथ अहम बैठक होने वाली है। बैठक में भारत-चीन सीमा से जुड़े मुद्दों और दोनों देशों के बीच शांति एवं स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश सीमा पर तनाव कम करने और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। Ajit Doval और Wang Yi के बीच होने वाली बातचीत को भारत-चीन संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच आगे की रणनीति और संवाद को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
खबरें और भी हैं...