जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरे पत्र मिलने का मामला सामने आया है। पत्रों में कुछ कश्मीरी पंडितों के नाम, मकान नंबर, गली के पते, वाहन नंबर और फोन नंबर दर्ज होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन कश्मीरी पंडितों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया है। पत्र में उन्हें ‘सफेदपोश आतंकवादी’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों से संबोधित करते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई है। धमकी भरे पत्र सामने आने के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय में चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को लेकर सतर्क हो गई हैं। इससे पहले अगस्त के पहले सप्ताह में भी कश्मीरी पंडितों को कथित आतंकी धमकियां मिलने की खबर सामने आई थी।
खबरें और भी हैं...