अपना राज्य चुनें
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में जीती T20 सीरीज, अमित शाह ने की खिलाड़ियों की तारीफ
देश 5 8 hours ago

भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए T20 सीरीज अपने नाम की। सीरीज जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की और खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की।

इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लॉर्ड्स की बालकनी में खिलाड़ियों ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के मशहूर अंदाज को दोहराते हुए अपनी शर्ट उतारकर जीत का जश्न मनाया।

भारतीय टीम की इस उपलब्धि ने देशभर में खिलाड़ियों के हौसले और जुनून को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...