उज्जैन में महिला को डूबने से बचाया
एसडीआरएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई से शिप्रा नदी में डूब रही महिला का सफल रेस्क्यू
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि शनिवार को महाकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट के सिद्धवट घाट पर शिप्रा नदी के किनारे बैठी देवी तिलवानी (निवासी विजयनगर, जिला ब्यावर, राजस्थान) जब वहाँ से जाने लगीं तो उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गईं। गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूबने लगीं।
घटनास्थल पर तैनात एसडीआरएफ जवान सैनिक 381 रामसिंह ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पानी में कूदकर डूब रही महिला तक पहुँच बनाई। अन्य जवानों ने भी बिना समय गंवाए पानी में उतरकर रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से महिला तक पहुंच बनाई और अथक प्रयासों के बाद उन्हें सुरक्षित एवं जीवित बाहर निकाल लिया।
जवानों की सतर्कता, साहस एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप देवी तिलवानी को सकुशल बचाया जा सका।
खबरें और भी हैं...