अपना राज्य चुनें
मुकेश खन्ना की मांग, ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को बनाया जाए राष्ट्रगान
देश 7 5 hours ago

बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने भारत के राष्ट्रगान को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने मांग की है कि ‘जन गण मन’ की जगह ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। खन्ना ने कहा कि वह तीन साल पहले भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने ‘जन गण मन’ को लेकर दावा किया कि यह ब्रिटिश शासक के सम्मान में लिखा गया था।

हालांकि, मुकेश खन्ना का यह दावा ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाता। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार ‘जन गण मन’ भारत का राष्ट्रगान है, जिसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया था। वहीं ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया था और उसे राष्ट्रगान के समान सम्मान देने की बात कही गई थी।

‘जन गण मन’ के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर थे, जबकि ‘वंदे मातरम’ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...