बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन ने मुंबई के जुहू स्थित अपना 7,802.75 वर्ग फुट का बंगला पांच साल के लिए लीज पर दिया है। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डील से उन्हें करोड़ों रुपये की किराये की आय होने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार, बंगले का शुरुआती किराया ₹16 लाख प्रति माह तय किया गया है। किराये में हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
इस हिसाब से पांच साल की लीज अवधि में कुल अनुमानित किराये की रकम करीब ₹10.61 करोड़ होगी। जुहू मुंबई के सबसे महंगे और प्रीमियम रियल एस्टेट इलाकों में शामिल है, जहां सेलिब्रिटी प्रॉपर्टीज की लीज और किराये की डील अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स में दर्ज शर्तों के मुताबिक यह लीज पांच साल की अवधि के लिए है। इस डील के बाद अजय देवगन और वीणा देवगन की यह प्रॉपर्टी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
खबरें और भी हैं...