साउथ सुपरस्टार और अभिनेता से नेता बने विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक एच. विनोद (H. Vinoth) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।
पहले दिन की शानदार कमाई
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने भारत में पहले दिन 41 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशों से 30 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
तमिल वर्जन का रहा दबदबा
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान तमिल वर्जन का रहा, जिसने 36.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके अलावा तेलुगु वर्जन से 2.75 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन से 1.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 41.6% रही।
स्टारकास्ट और दर्शकों का रिस्पॉन्स
फिल्म में विजय, ममिता बैजू, प्रकाश राज, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत बेहद मजबूत रही है।
तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों के बाहर प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक रहा। पहले दिन का कलेक्शन इस फिल्म को साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।
खबरें और भी हैं...