अपना राज्य चुनें
Shah Rukh Khan बने भारत के सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी, Brand Value पहुंची 177.9 मिलियन डॉलर
बॉलीवुड 3 7 hours ago

बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan ने Kroll India Celebrity Brand Valuation 2025 रिपोर्ट में भारत के सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी का स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी ब्रांड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 के मुकाबले दो स्थान की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Shah Rukh Khan की ब्रांड वैल्यू में पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में उनकी ब्रांड वैल्यू 145.7 मिलियन डॉलर थी, जो बढ़कर 2025 में 177.9 मिलियन डॉलर हो गई। उनकी फिल्मों की सफलता, मजबूत ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और डिजिटल लोकप्रियता ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया।

इस सूची में अभिनेता Ranveer Singh दूसरे स्थान पर रहे। उनकी ब्रांड वैल्यू 162.9 मिलियन डॉलर दर्ज की गई। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli इस बार पहले स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उनकी ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन डॉलर रही।

Kroll India की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत के शीर्ष 25 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू लगभग 2 अरब डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.7 प्रतिशत कम है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अब सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू केवल पारंपरिक विज्ञापनों से नहीं, बल्कि डिजिटल एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया एंगेजमेंट, AI आधारित अवसरों और व्यक्तिगत बिजनेस वेंचर्स से भी तय हो रही है। कई प्रमुख सेलिब्रिटीज के लिए डिजिटल एंडोर्समेंट अब उनके कुल ब्रांड पोर्टफोलियो का 60 से 75 प्रतिशत तक हिस्सा बन चुके हैं।

वहीं, इस वर्ष सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले सेलिब्रिटीज में Samantha Ruth Prabhu, Ananya Panday और Rohit Sharma के नाम भी शामिल हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...