इंदौर:
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक भावुक कर देने वाली कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक परिवार में 52 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटी का जन्म हुआ, जिसके बाद पूरे परिवार ने खुशी का अनोखा जश्न मनाया। इस खास पल का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
डॉक्टर ने शेयर किया भावुक वीडियो
इस वीडियो को डॉ. बेला शाह जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “कभी-कभी चमत्कार होने में पीढ़ियां लग जाती हैं। 52 साल तक केवल बेटों का स्वागत करने के बाद इस परिवार को आखिरकार बेटी का आशीर्वाद मिला है।”
ऑपरेशन थिएटर के बाहर छलके खुशी के आंसू
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही डॉक्टर नवजात बच्ची को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लेकर आती हैं, परिवार के सदस्य खुशी से भावुक हो जाते हैं। सभी के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आते हैं। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया।
सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे पसंद कर रहे हैं और बेटी के जन्म को परिवार के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक पल बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की भावना से जोड़ते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें और भी हैं...