दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआती राउंड में पिछड़ रही कांग्रेस ने अब बढ़त बना ली है और मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
चौथे राउंड की मतगणना के अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार को 17,184 वोट, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 16,573 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस ने 611 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, ASP के उम्मीदवार को अब तक 6,898 वोट मिले हैं।
दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मतगणना अभी जारी है और आगामी राउंड में परिणाम बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है। राजनीतिक दलों के समर्थकों की नजरें अब अगले राउंड के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
खबरें और भी हैं...