प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Bhogapuram International Airport) का उद्घाटन किया। करीब ₹5,000 करोड़ की लागत से बने इस आधुनिक एयरपोर्ट को उत्तर आंध्र के विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में करीब ₹18,000 करोड़ की सड़क, ऊर्जा और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
6 लाख नहीं, 60 लाख यात्रियों की क्षमता
Bhogapuram International Airport के पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। भविष्य में इसे बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक ले जाने की योजना बनाई गई है। यह एयरपोर्ट उद्योग, पर्यटन, निर्यात और रोजगार को नई गति देगा।
AI और आधुनिक तकनीकों से लैस एयरपोर्ट
एयरपोर्ट में Artificial Intelligence (AI), Building Information Modeling (BIM), Airside 4.0, Airport Predictive Operations Center (APOC) और Biometric Passenger Processing जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी।
सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित डिजाइन
एयरपोर्ट का डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। टर्मिनल भवन की संरचना अराकू घाटी और पारंपरिक चुट्टिलु झोपड़ियों से प्रेरित है, जबकि इसकी लहरदार बनावट उड़ती हुई मछली की आकृति को दर्शाती है।
PM मोदी बोले- यह विकास का रनवे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर आंध्र की आर्थिक प्रगति और युवाओं के बेहतर भविष्य का रनवे है। उन्होंने बताया कि 2014 में देश में 74 ऑपरेशनल एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 166 हो चुके हैं।
खबरें और भी हैं...