अपना राज्य चुनें
Commonwealth Games 2026: आज भारत की नजर कई पदकों पर, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में बड़ी उम्मीदें
ताजा खबरें 15 4 days ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन के मुकाबलों पर टिकी हैं। पहले दिन भारत ने वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और अब आज भी कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में उतरेंगे।

वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लुरी अजय बाबू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता मजबूत किया, जबकि बिंद्यारानी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं एथलेटिक्स में सरवेश कुशारे ने पुरुष हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला।

अब आज भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती तैराकी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग और लॉन बॉल्स में देखने को मिलेगी। वेटलिफ्टिंग में निरुपमा देवी सेराम और हरजिंदर कौर से पदक की सबसे अधिक उम्मीदें हैं।

एथलेटिक्स में पूजा सिंह महिला हाई जंप फाइनल में उतरेंगी, जबकि गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

मुक्केबाजी में प्रीति पवार, प्रिया घंघास, परवीन हुड्डा, जदुमणि सिंह और कपिल पोखरिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। इन पांचों में से जो भी जीत दर्ज करेगा, उसका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाएगा, जिससे भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

इसके अलावा तैराकी, पैरा स्विमिंग और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अब खेल प्रेमियों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या भारत अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदकों की संख्या को और आगे बढ़ा पाएगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...