अपना राज्य चुनें
नहीं रहे वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स, 89 साल की उम्र में निधन
स्पोर्ट्स 4 6 hours ago

क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज़ के महान ऑलराउंडर और क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से वैश्विक क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सर गारफील्ड सोबर्स ने 1954 से 1974 तक वेस्टइंडीज़ का प्रतिनिधित्व किया। अपने 20 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8,032 रन बनाए और 57.78 की शानदार बल्लेबाजी औसत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 235 विकेट भी हासिल किए, जिसके चलते उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर माना जाता है।

सोबर्स की सबसे यादगार पारी 365 रन* की रही, जो उस समय टेस्ट क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड थी। वहीं 1968 में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बनकर इतिहास रच दिया।

साल 2009 में उन्हें ICC Hall of Fame में शामिल किया गया। वहीं उनके सम्मान में हर साल ICC द्वारा Sir Garfield Sobers Trophy पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर को प्रदान की जाती है।

ICC चेयरमैन जय शाह ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि क्रिकेट ने अपना सबसे महान ऑलराउंडर खो दिया है। सर गारफील्ड सोबर्स का योगदान और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...