भारतीय रेलवे ने हरित और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड यात्री ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन तकनीक से यात्री ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और रेलवे में कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर संचालित होगी। इस ट्रेन से यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक रेल सेवा का अनुभव मिलेगा।
भारतीय रेलवे का लक्ष्य भविष्य में ऐसी और हाइड्रोजन ट्रेनों का विस्तार कर ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।
खबरें और भी हैं...