अपना राज्य चुनें
गुजरात के कच्छ में 3 मिनट के भीतर दो भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 रही तीव्रता
देश 4 10 hours ago

गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर तीन मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप दोपहर 2:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र खावड़ा से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।पहले झटके के महज तीन मिनट बाद, 2:23 बजे दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई और इसका केंद्र धोलावीरा से करीब 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर दिशा में था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भूकंपों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, झटकों के कारण कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा और कई लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, कच्छ भारत के सबसे अधिक भूकंप-संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र में समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं, इसलिए यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...