केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर गुजरात के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित मंगला आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अमित शाह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। रथयात्रा के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
खबरें और भी हैं...