लाल किला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था, सुंदरीकरण, मरम्मत कार्य, मंच निर्माण और अन्य तैयारियां हो रही हैं. तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक माह के लिए लाल किला आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. ASI ने जारी सूचना में बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किला आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद 15 अगस्त को दोपहर बाद यह प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.
खबरें और भी हैं...