अपना राज्य चुनें
CM डॉ. मोहन यादव के करकमलों से इंदौर के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का लोकार्पण संपन्न हुआ।
मध्यप्रदेश 8 1 day ago

आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के करकमलों से इंदौर के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना इंदौरवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी, माननीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उपस्थित इंदौर के जागरूक नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्वस्थ इंदौर, सशक्त इंदौर के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला यह चिकित्सालय आने वाले वर्षों में लाखों नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत केंद्र बनेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...