बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लग्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड MINI के साथ नई साझेदारी की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि करीना अब MINI फैमिली का हिस्सा बन गई हैं और उन्हें MINI Inner Circle में शामिल किया गया है। इस साझेदारी के तहत उन्होंने MINI Countryman C के साथ अपनी नई यात्रा की शुरुआत की है।
MINI ने सोशल मीडिया पर इस सहयोग की घोषणा करते हुए लिखा कि जब दो दमदार और अलग पहचान रखने वाले आइकन एक साथ आते हैं, तो एक नई कहानी शुरू होती है। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और स्टाइल जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है।
जारी किए गए अभियान की तस्वीरों में करीना कपूर खान हरे रंग की MINI Countryman C के साथ मोनोक्रोम आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में लग्जरी एसयूवी और अभिनेत्री दोनों की प्रीमियम छवि को प्रमुखता से दिखाया गया है।
MINI Countryman C कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है, जिसे अधिक स्पेस, आधुनिक फीचर्स और MINI की खास डिजाइन पहचान के लिए जाना जाता है। कंपनी का मानना है कि करीना कपूर खान की मजबूत और स्टाइलिश छवि इस मॉडल के व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाती है।
वहीं, फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खबरें और भी हैं...