साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार इन अटकलों को नया बल अभिनेता वाई जी महेंद्रन के एक बयान से मिला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिरुद्ध के मामा वाई जी महेंद्रन ने एक इंटरव्यू में दोनों की शादी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध एक बड़ी शादी की ओर बढ़ रहे हैं। जब उनसे शादी की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार दोनों शादी करने जा रहे हैं और काव्या मारन को अनिरुद्ध के लिए अच्छा जीवनसाथी बताया।
हालांकि, अब तक अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन या उनके परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पहले भी जून 2025 में सोशल मीडिया और रेडिट पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई दावे सामने आए थे। उस समय यह भी कहा गया था कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अनिरुद्ध ने इन खबरों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, “Marriage ah? lol… Chill out guys, please stop spreading rumours.”
काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और सन टीवी नेटवर्क की CEO कावेरी मारन की बेटी हैं। उन्होंने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली और आईपीएल की सबसे युवा टीम प्रमुखों में शामिल हुईं। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका की Sunrisers Eastern Cape और इंग्लैंड की Sunrisers Leeds फ्रेंचाइजी से भी जुड़ी हुई हैं।
फिलहाल शादी को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
खबरें और भी हैं...