महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री स्टैंड्स में बैठकर भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए।
इस दौरान पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी उनके साथ मौजूद थे। चारों दिग्गजों की मौजूदगी ने मैच का माहौल और खास बना दिया। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें क्रिकेट प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
भारतीय महिला टीम के समर्थन में क्रिकेट जगत की इन बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और फैंस के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
खबरें और भी हैं...