बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करती है. नन्ही इवारा पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू भी चढ़ाती है. सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया है.
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा को एक नैनी ने पीएम मोदी के बारे में बताया था. उन्होंने बताया कि तब से इवारा हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई का भोग लगाती है. सुनील शेट्टी ने यह भी साफ किया कि उनकी नातिन को ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा है, लेकिन वो खुद से ऐसा करती है.
सुनील शेट्टी ने कहा कि आप मानेंगे नहीं, मेरी नातिन अभी 15 महीने की है. एक बार एयरपोर्ट पर उसकी एक नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था. अब, हर सुबह वो साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की भी एक तस्वीर है. वो तस्वीर देखकर ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है. फिर वो घर में गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई लाती है और उस तस्वीर को खिलाती है. न तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए कहा और न ही उसकी मां ने.
उन्होंने कहा कि नैनी ने तो सिर्फ उससे इतना कहा था कि ‘मोदी जी’. अब कुछ तो बात होगी न, और वो अकेली बच्ची नहीं है. हमने उसके सामने उनके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है, लेकिन वो खुद से ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है. इसमें कुछ तो बात है. कुछ तो जादुई है.
खबरें और भी हैं...