पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक बड़वानी के आईटीआई कॉलेज में मैकेनिक की पढ़ाई कर रहा रोहित सिसोदिया अपने पिता की पंजीकृत बोलेरो पिकअप वाहन इंदौर लाया था… एक परिचित के कहने पर 26 मई को यहां के लसूड़िया क्षेत्र स्थित एक शराब डिपो से उसकी गाड़ी में ‘पॉवर कूल स्ट्रॉन्ग बियर’ के 222 कार्टन लोड किए गए और उसे इसका परिवहन परमिट भी मिला था… जब वह ये बियर की पेटियां लेकर रवाना हुआ तो उसे बड़वानी के पाटी नाका क्षेत्र में कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोका और मारपीट की और कहा कि यह दो नम्बरी माल है… इस तरह का माल मिनी ट्रक से जाता है, ना कि पिकअप से… इसके बाद गाड़ी चालक के मोबाइळ बंद करवाकर हथियार दिखाए और पिकअप लेकर फरार हो गए… इस लूटे गए माल की कीमत 4.8 लाख रुपए बताई जा रही है… इस बाले में बड़वानी कोतवाली प्रभारी बलजीतसिंह बिसेन ने मीडिया को बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है..!
खबरें और भी हैं...