अपना राज्य चुनें
पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देश 5 11 hours ago

“देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए …सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।”

~ पंडित जवाहरलाल नेहरु

आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले, लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग प्रहरी, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्गदर्शक, ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुँचाने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

उनकी दूरदर्शी सोच, संस्थाओं के निर्माण की प्रतिबद्धता और प्रगतिशील नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई।

पंडित नेहरू जी के अमूल्य योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...