अपना राज्य चुनें
खराब थी दाई किडनी, निकाल दी बाई… अब मरीज के घर वालों को डॉक्टर देंगे दो करोड़ रुपये
अपराध 10 3 days ago

खराब थी दाई किडनी, निकाल दी बाई… अब मरीज के घर वालों को डॉक्टर देंगे दो करोड़ रुपये

यूपी में मेडिकल लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाज के नाम पर मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला की दाहिनी किडनी खराब थी, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी बाईं किडनी निकाल दी. इस चूक ने महिला की जिंदगी छीन ली. अब करीब 12 साल बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने इसे मेडिकल लापरवाही का सबसे गंभीर मामला बताते हुए मृतक महिला के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.