राजस्थान के झुंझुनूं जिले से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। चिड़ावा शहर की गुरु हनुमान व्यायामशाला में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि यह गलती करीब छह घंटे तक किसी की नजर में नहीं आई। जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान आयोजकों से यह बड़ी चूक हो गई। कार्यक्रम में मौजूद लोग इस दौरान उल्टे फहराए गए ध्वज को सलामी भी देते रहे। बाद में जब मामला सामने आया तो इलाके में चर्चा और नाराजगी बढ़ गई। विधायक काला ने घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं आयोजकों ने इसे मानवीय भूल बताया है, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज जैसे सम्मान के प्रतीक के साथ हुई इस लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं...