अपना राज्य चुनें
सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले क्रिकेटर बने विराट कोहली
स्पोर्ट्स 79 4 months ago

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में 302 रन बनाए, जो सबसे ज्यादा रहे. उन्होंने लगातार 2 मैचों में शतक और अंतिम वनडे मैच में फिफ्टी लगाई. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. इसी के साथ विराट ने एक और विश्व रिकॉर्ड बना डाला है. वो अब मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.विराट कोहली अब पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. यह उनके करियर में 20वीं बार रहा जब विराट कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं. वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए सबसे आगे निकल गए हैं. सचिन तेंदुलकर अपने करियर में 19 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. इस सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी हैं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...