अपना राज्य चुनें
वडोदरा को आणंद से जोड़ने वाले गंभीरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है.
देश 204 9 months ago

वडोदरा को आणंद से जोड़ने वाले गंभीरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. दो लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए हादसे के 48 घंटे से ज़्यादा समय होने के बाद भी महीसागर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जहां गंभीरा पूल का स्लैब टूटकर महीसागर नदी में गिरा उसके नीचे एक मृतदेह होने की संभावना है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत फायर डिपार्टमेंट की टीम स्लैब को हटाने की कोशिश कर रही हैं. नदी में गिरे सारें वाहन निकाल लिए गए हैं. गंभीरा पूल टूटने के बाद टूटे हुए हिस्से पर फंसा टैंकर अभी भी वहीं का वहीं मौजूद है, नदी में नीचे की तरफ चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टैंकर को उतारने का काम शुरू होगा.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...