अपना राज्य चुनें
राजकुमार राव पर लगे धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप, फिल्म के सीन की वजह से बढ़ा विवाद!
देश 198 9 months ago

ऐक्टर राजकुमार राव ने जालंधर कोर्ट में किया सरेंडर, धार्मिक भावना भड़काने के केस में कोर्ट में पेश न होने पर अरेस्ट वारंट हुए थे जारी।

जालंधर के JMIC जज श्रीजन शुक्ला की कोर्ट में सोमवार को धार्मिक भावना भड़काने के केस में ‘बहन होगी तेरी’ फिल्म के हीरो राजकुमार राव ने सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेश न होने को लेकर राव को अरेस्ट वारंट जारी किए गए थे। केस की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

बचाव पक्ष के एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल ने कोर्ट में दलील दी कि उनके क्लांइट को कोर्ट से राहत मिलने के बाद वह जांच में शामिल हो गए थे। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी, लेकिन जिस पते पर कोर्ट की ओर से समन भेजे गए थे वह वहां नहीं रहते थे। इसलिए समन न मिलने के कारण पेश न हो सके। उन्होंने दलील दी कि उनके क्लांइट के नोटिस में मामला आया तो उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलील से सहमत होते हुए राव की बेल मंजूर कर दी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...