अपना राज्य चुनें
भारत में 100% एथेनॉल फ्यूल की ओर कदम: नितिन गडकरी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का दिया बड़ा संकेत
ताजा खबरें 1 3 hours ago

तेल के लिए विदेशों पर निर्भरता, महंगा होता फ़्यूल और वेस्ट एशिया का तनाव. इन तीनों के बीच अब एक नया रास्ता सामने आया है. ऐसा रास्ता जो न केवल बज़ट को कंट्रोल करेगा बल्कि देश के एनर्जी सेक्टर को भी मजबूती देगा. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा संकेत दिया है कि भारत अब 100 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग की तरफ बढ़ना चाहता है. उनका मानना है कि इससे देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है और विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी. यानी आने वाले समय में आपकी गाड़ी विदेशी तेल नहीं, बल्कि देश में बने फ्यूल पर दौड़ेंगी.

नितिन गडकरी ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के कारण एनर्जी सेक्टर पर संकट गहराया है. ऐसे में भारत के लिए जरूरी हो गया है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर बने. उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में 100 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग एक जरूरी कदम हो गया है. इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते इस संकट के बीच भी भारत ने करोड़ों बैरल कम तेल आयात किया है.

भारत ने साल 2023 में E20 पेट्रोल लॉन्च किया था, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है. गडकरी ने बताया कि मौजूदा वाहन थोड़े बहुत बदलाव के साथ E20 पर चल सकते हैं और इससे इंजन को ज्यादा नुकसान नहीं होता. उन्होंने ब्राजील का उदाहरण दिया, जहां 100 प्रतिशत एथेनॉल का इस्तेमाल सफलतापूर्वक हो रहा है…

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...