अपना राज्य चुनें
विराट कोहली के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का मशहूर रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ भारी कर्ज और किराया नहीं चुकाने की वजह
देश 2 2 hours ago

विराट कोहली के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का मशहूर रेस्टोरेंट 'One8 Commune' भारी कर्ज और किराया नहीं चुकाने की वजह से अब बंद
विराट कोहली के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का मशहूर रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ भारी कर्ज और किराया नहीं चुकाने की वजह से अब बंद

आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम से जुड़ा बेंगलुरु का मशहूर रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ भारी कर्ज और किराया नहीं चुकाने की वजह से अब बंद हो गया है। कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट पर ताला लटका दिया गया है।

मामला पूरे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाया किराए से जुड़ा है। हालांकि , विराट कोहली का अब इस रेस्टोरेंट से कोई लेना-देना नहीं था, क्योंकि उन्होंने विवाद में फंसने से पहले ही इस रेस्टोरेंट से अपना नाता तोड़ लिया है।

दरअसल, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की, बल्कि अपने ब्रांड ‘One8’ का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास स्थित इस प्राइम लोकेशन वाले रेस्टोरेंट को लेकर शहर की सिविल कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्टोरेंट का संचालन करने वाली कंपनी ‘ट्रियो हिल्स हॉस्पिटलिटी’ ने पिछले 6 महीनों से किराया नहीं चुकाया था। किराए के अलावा मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर का पैसा भी बकाया था, जो कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा। बिल्डिंग मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक सारा बकाया नहीं चुकाया जाता, तब तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा।

यह आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं मुद्दों और बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया। बताया जा रहा है कि ब्रांड वैल्यू गिरने और ग्राहकों की संख्या कम होने से बिजनेस पर बहुत असर पड़ा, जिससे लगातार नुकसान बढ़ता गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन8 कम्यून विराट कोहली द्वारा स्थापित एक प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार सीरीज है। यह ब्रांड दिल्ली (एयरोसिटी), गुरुग्राम, पुणे, कोलकाता, नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित है और ये जगह शानदार माहौल और जीवंत सामुदायिक भोजन के लिए जानी जाती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...