भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान से लगते सीमा क्षेत्र में वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के आधार पर युद्धाभ्यास निरंतर जारी है। इसमें सेना की दक्षिणी कमान के जवान ताकत के साथ तकनीक का शानदार परिचय दे रहे हैं।
जवानों की तरफ से अत्याधुनिक हथियारों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का उपयोग करते हुए लक्ष्यों पर सटीक निशाने लगाए गए। रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सेना के जवानों ने एडवांस्ड बैटल ड्रिल्स, सटीक निशाने और बेमिसाल गतिशीलता के साथ कौशल का प्रदर्शन किया। अभ्यास में सेना ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेटेलाइट टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।
अभ्यास में बताया गया कि कैसे दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी निगाहें लगी हैं और उसके हर मंसूबे को किस तरह से नेस्तनाबूद किया जाता है।
खबरें और भी हैं...