मस्जिद निर्माण को लेकर जबलपुर में एक नया विवाद भड़क गया है। प्रशासन ने मस्जिद कमेटी को क्लीन चिट दे दी, जिसके बाद हिंदू संगठन नाराज हो गया और सड़क पर कलेक्टर का अर्थी जुलूस निकल दिया। हिंदू पक्ष का आरोप है कि गायत्री मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध मस्जिद का निर्माण किया गया है।
स्थिति तनावपूर्ण हो गई है जब हिंदूवादी संगठन मस्जिद तोड़ने की योजना बना रहा है। पुलिस को जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फाॅर्स तैनात की गई। दोनों तरफ से झड़प हुई, और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। गुस्से में आई भीड़ ने कलेक्टर का अर्थी जुलूस निकाल कर उसका पुतला भी फूंका, और कलेक्टर को हटाने की मांग उठाई।
बात को समझने के बाद हिंदू संगठन ने 16 जुलाई को जबलपुर बंद का प्रस्ताव रखा है। अभी के लिए इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस तैनात हो गई है, इसलिए किसी भी तरह की हिंसा ना हो।
पूरा विवाद जबलपुर के मड़ई क्षेत्र में बन रही एक मस्जिद को लेकर है। हिंदू पक्ष का कहना है कि खसरा नंबर 169, जो गायत्री मंदिर की जमीन है, उस पर बिना अनुमती के 3000 वर्ग फुट में मस्जिद बन गई, जबकी वक्फ बोर्ड के नाम पर केवल 1000 वर्ग फुट का आवंटन था।
हिंदू संगठन ने ये भी आरोप लगाया है कि मस्जिद के बहाने से एक अवैध मदरसा भी चलाया जा रहा है। हालंकी गायत्री बाल मंदिर ट्रस्ट या कोरी परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की है।
मस्जिद कमेटी ने पहले ये मामला हाई कोर्ट में फाइल किया था, लेकिन जरूरी दस्तावेज ना होने के कारण केस वापस लेना पड़ा। ये पूरा मामला 2021 से चल रहा है। अब जब प्रशासन ने मस्जिद को क्लीन चिट दे दी है, तो हिंदू संगठन और भी ज्यादा भड़क गए हैं और अवैध ढांचे को तोड़ने की मांग कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...