अपना राज्य चुनें
कोल्हापुर में ही पुनर्वास केंद्र बनाने को तैयार वंतारा
देश 94 8 months ago

हथिनी माधुरी को लेकर जैन मठ और कोल्हापुर के लोगों की अथक धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक अहमियत को देखकर वंतारा अभिभूत है. वंतारा ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि माधुरी कई दशक से कोल्हापुर की आध्यात्मिक परंपराओं और समुदाय का हिस्सा रही है. हम सभी श्रद्धालुओं, जैन मठ के नेतृत्व और पूरे समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने कोल्हापुर में माधुरी की मौजूदगी को लेकर चिंता जाहिर की है. अगर अदालत इजाजत देती है तो हम जैन मठ व सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कोल्हापुर में ही माधुरी के लिए पुनर्वास केंद्र बना सकते हैं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...