जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके घर में “बंद” कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अपने घर में “नजरबंदी” को जम्मू-कश्मीर में अनिर्वाचित लोगों का अत्याचार बताया है. उन्होंने एक्स पर अपने घर के बाहर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी और मुख्य द्वार के बाहर खड़ी एक बख्तरबंद गाड़ी की कई तस्वीरें शेयर की हैं.
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिवंगत अरुण जेटली के शब्दों में कहें तो – जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र अनिर्वाचित लोगों का अत्याचार है. इसे आज आप सभी समझ जाएंगे, नई दिल्ली के अनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को बंद कर दिया है.”
खबरें और भी हैं...