अपना राज्य चुनें
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने कोहली
स्पोर्ट्स 4 6 hours ago

IPL में जब भी रिकॉर्ड्स की बात होती है, तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले सामने आता है. IPL 2026 में एक बार फिर किंग कोहली ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें लीग के इतिहास में सबसे खास खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. यह उनके आईपीएल करियर का 279वां मैच था. इसी के साथ उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. उनके पीछे एमएस धोनी और रोहित शर्मा 278-278 मैचों के साथ मौजूद हैं. इसके अलावा रविंद्र जडेजा 265 और दिनेश कार्तिक 257 मैच खेल चुके हैं.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...