अपना राज्य चुनें
इंदौर से दिल्ली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर की मांग, सांसद शंकर लालवानी ने संसद में उठाई आवाज
देश 20 1 month ago

सांसद शंकर लालवानी ने लोकसभा में बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इंदौर से जुड़ी रेल सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए इंदौर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप रेल कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की मांग रखी।

“इंदौर मध्य भारत का एक प्रमुख शहर है और यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रेल सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और क्षेत्र के विकास को गति मिले।”

सांसद लालवानी द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

– लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत बाणगंगा क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाए तथा वहां बेहतर यात्री सुविधाएं और कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।

– राजेंद्र नगर, मांगलिया,राऊ, चंद्रावतीगंज एवं गौतमपुरा रेलवे स्टेशनों का समग्र विकास किया जाए।

– इंदौर में बढ़ती ट्रेनों की संख्या को देखते हुए मेंटेनेंस सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा कोचिंग हब, वाशिंग लाइन, पिट लाइन और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाई जाए।

– 70 वर्ष पुराने शास्त्री ब्रिज रेलवे ओवरब्रिज का सिक्स लेन में पुनर्विकास किया जाए।

– चंद्रावतीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए।

– इंदौर और उज्जैन के बीच नमो वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए

MP Shankar Lalwani prominently raised the issue of railway facilities related to Indore during the discussion on the motion of thanks on the budget in the Lok Sabha.

Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...