शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक बार फिर स्वर्ण मंदिर में विस्फोटक रखने की साजिश से जुड़ा धमकीभरा ईमेल मिला है. यह इस तरह की दूसरी चेतावनी है, जिसमें सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी गई है.
SGPC ने इस गंभीर खतरे को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अपने पत्र में SGPC ने लिखा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब की ईमेल आईडी पर एक और ईमेल मिला है. इस ईमेल में किसी ने सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी है.’
खबरें और भी हैं...